रेलवे कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम

पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किये जाने की मांग को लेकर मंगलवार को मेमुकार शेड कार्यालय के बाहरी परिसर में रेलवे कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया.

झाझा. पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किये जाने की मांग को लेकर मंगलवार को मेमुकार शेड कार्यालय के बाहरी परिसर में रेलवे कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया व अपनी ड्यूटी निभायी. रेलवे यूनियन एनएफआइआर ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के शाखाध्यक्ष देवाशीष नचिकेता, सचिव संजय कुमार यादव ने बताया कि यूनियन के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर काला बिल्ला लगाकर रेलकर्मियों ने पुरानी पेंशन स्कीम पुनः बहाल करने की मांग केंद्र सरकार से किया. मेमुकारशेड, क्रू कार्यालय, आइओडब्ल्यू कार्यालय समेत अन्य विभागों में यूनियन के लोगों ने पहुंचकर रेलकर्मी के बीच संवाद स्थापित कर पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग को लेकर आवाज उठायी. इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी करते हुई यूपीएस का विरोध किया और पुरानी पेंशन स्कीम पुनः लागू करने की मांग की. रेलवे नेता द्वय ने बताया कि हमारी मांगें जायज है. सरकार को इस पर तुरंत सोचना चाहिए. यूपीएस योजना जो लागू की गई है, रेलकर्मियों के हित में नहीं है. यूपीएस पेंशन योजना छलावा है. यूपीएस में कर्मचारियों द्वारा दिए गए अंशदान को जब्त कर अल्प राशि पेंशन के रूप में निर्धारित कर दिया जायेगा. पुरानी पेंशन स्कीम सभी रेलकर्मियों के हित में था. रेलवे कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद रेलकर्मियों के लिए प्रत्येक माह मिलने वाली पेंशन जीवन जीने का अधिकार था. लेकिन केंद्र सरकार ने उसे हटा दिया. अगर रेलकर्मियों के हित में यूनियन द्वारा उठाई गई मांग पूरी नहीं होती है तो आगे भी अपनी मांगों को लेकर लड़ाई जारी रहेगी .मौके पर यूनियन के दर्जनों सदस्य व रेलकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >