वारंट निर्गत ऋण धारकों के घर पर की गयी छापामारी

बिहार ग्रामीण बैंक इन दिनों वारंट निर्गत ऋण धारकों के विरुद्ध पुलिस बल के साथ छापामारी कर रहा है.

प्रतिनिधि, लक्ष्मीपुर बिहार ग्रामीण बैंक इन दिनों वारंट निर्गत ऋण धारकों के विरुद्ध पुलिस बल के साथ छापामारी कर रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा मटिया की ओर से वारंट निर्गत ऋण धारकों के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया. उक्त जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक गौरव कुमार ने बताया कि नीलाम पत्र वाद के तहत निर्गत बॉडी वारंट के कार्यान्वयन के लिए बिहार सरकार के राजस्व पार्षद द्वारा चलाये जा रहे वारंट सप्ताह के दौरान बिहार ग्रामीण बैंक शाखा मटिया के आठ वारंटियों के घर पर छापेमारी की गयी. इस अभियान में पुलिस बल के साथ बैंक अधिकारी अमित आलोक, सर्टिफिकेट अधिकारी सौरभ कुमार सिंह साथ थे. छापामारी ग्राम-केवली, दीघरा, घोरपारण, मोहनपुर, मटिया में किया गया. कुल आठ वारंटियों के यहां छापामारी की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >