बिजली चोरी के विरुद्ध छापेमारी, छह पर प्राथमिकी

विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सोनो के कनीय विद्युत अभियंता प्रीतम राज के नेतृत्व में बुधवार को सारेबाद पंचायत के कुछ इलाके में बिजली चोरी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया.

सोनो. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सोनो के कनीय विद्युत अभियंता प्रीतम राज के नेतृत्व में बुधवार को सारेबाद पंचायत के कुछ इलाके में बिजली चोरी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया. इस कार्रवाई में छह उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते पाया गया. सभी के विरुद्ध जेई ने सोनो थाना में सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिए आवेदन में जेई ने बताया कि अगहरा के नंदकिशोर यादव, रमेश कुमार , सारेबाद के शिव पंडित, मुरारी पंडित व सबेजोर के मुकेश कुमार, गोकुल यादव को बिजली चोरी करते पकड़ा गया. आवेदन में जेई ने कुछ उपभोक्ताओं पर छापेमारी के दौरान टीम को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. बहरहाल बिजली चोरी में प्रयुक्त तार को जब्त कर जुर्माना तय करते हुए सबों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी दल में विद्युत विभाग के जेई प्रीतम राज के अलावे मानव बल मिथिलेश कुमार, प्रमोद कुमार, रामदेव कुमार और रीतेश कुमार समेत अन्य कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >