पुरी-पटना एक्सप्रेस अब एलएचबी कोच से चलेगी, यात्रियों को मिलेगी ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक यात्रा

पुरी-पटना-पुरी एक्सप्रेस में 5 सितंबर से एलएचबी कोच से परिचालन शुरू हो रहा है. ये कोच पारंपरिक कोचों से अधिक मजबूत, हल्के और आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस हैं. इससे यात्रियों की यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक होगी.

जमुई, झाझा. रेलवे यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पटना और पुरी के बीच चलने वाली 18405/18406 पुरी-पटना-पुरी एक्सप्रेस का परिचालन अब पारंपरिक आईसीएफ कोच के स्थान पर अत्याधुनिक एलएचबी कोच से किया जाएगा. पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर जोन के मुख्य सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी एस चंद्र ने इसकी जानकारी दी.

5 सितंबर से पुरी और 6 सितंबर से पटना से प्रभावी होगा बदलाव

रेलवे के अनुसार पुरी से इस ट्रेन का एलएचबी कोच के साथ परिचालन आगामी 5 सितंबर से शुरू होगा. वहीं पटना से 6 सितंबर से ट्रेन एलएचबी कोच के साथ चलेगी. इससे इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को आधुनिक कोच की सुविधाएं मिल सकेंगी.

हल्के और मजबूत होते हैं एलएचबी कोच

रेलवे के अनुसार एलएचबी कोच स्टेनलेस स्टील से निर्मित होते हैं और पारंपरिक कोच की तुलना में हल्के तथा अधिक मजबूत होते हैं. इनमें बेहतर आंतरिक सज्जा के साथ अधिक गति क्षमता भी होती है. आधुनिक तकनीक से तैयार इन कोचों में यात्रियों की सुविधा और संरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है.

सीबीसी कपलिंग और एंटी क्लाइम्बिंग सिस्टम से बढ़ेगी संरक्षा

एलएचबी कोच में आधुनिक सीबीसी कपलिंग की व्यवस्था होती है, जिससे ट्रेन की संरक्षा में वृद्धि होती है. साथ ही इनमें एंटी क्लाइम्बिंग विशेषता भी होती है. दुर्घटना की स्थिति में यह कोचों को एक-दूसरे पर चढ़ने से रोकने में मदद करती है.

बेहतर ब्रेकिंग और सस्पेंशन की सुविधा

एलएचबी कोच बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम और सस्पेंशन से लैस होते हैं. इसके अलावा कोच में बेहतर आंतरिक सज्जा और आधुनिक शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध होती है. इन सुविधाओं के कारण यात्रियों को यात्रा के दौरान पहले की तुलना में अधिक आराम मिलने की उम्मीद है.

यात्रियों को मिलेगी सुरक्षित और आरामदायक यात्रा

रेलवे का कहना है कि एलएचबी कोच वाली ट्रेनों में आधुनिक संरक्षा सुविधाओं के साथ यात्रियों के आराम का भी ध्यान रखा जाता है. पुरी-पटना-पुरी एक्सप्रेस में एलएचबी कोच के परिचालन से यात्रियों को अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित, संरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतांबर सिंह

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >