अमन बने एबीवीपी दक्षिण बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

या में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का 67वां प्रांतीय अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ.

जमुई . गया में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का 67वां प्रांतीय अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. अधिवेशन के समापन सत्र में संगठन ने सत्र 2025-26 के लिए नई प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की. इसमें जमुई जिले के लालपुर गढ़ निवासी छात्र नेता अमन सिंह चंदेल को एबीवीपी दक्षिण बिहार का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया. अमन सिंह चंदेल वर्ष 2018 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संपर्क में हैं तथा वर्ष 2021 से संगठन के सक्रिय सदस्य के रूप में लगातार कार्य कर रहे हैं. संगठन में रहते हुए उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है. कॉलेज से जुड़ी शैक्षणिक समस्याओं के समाधान, छात्रहित से जुड़े मुद्दों और सामाजिक सरोकारों को लेकर उनकी सक्रिय भूमिका रही है. लंबे समय से अभाविप में सक्रिय अमन सिंह चंदेल ने छात्रहित, राष्ट्रहित एवं संगठनात्मक कार्यों में निरंतर योगदान दिया है. उनकी इस नियुक्ति से जमुई जिले के छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है. स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने इसे जिले के लिए गर्व की बात बताते हुए अमन सिंह चंदेल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >