पुलिस ने फरार वारंटियों के घर पर चिपकाया इश्तेहार

न्यायालय के निर्देश पर फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकाई पुलिस मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट मामले के चार आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाया.

चकाई. न्यायालय के निर्देश पर फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकाई पुलिस मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट मामले के चार आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाया. थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में ढोल-नगाड़े के साथ पुलिस टीम रामचंद्रडीह पंचायत के गरही सौतारी गांव पहुंची, जहां वर्ष 2018 के मारपीट मामले में फरार चल रहे आरोपियों के घर सार्वजनिक रूप से इश्तेहार चिपकाया गया. पुलिस के द्वारा चंदू दास, टुकन दास, सागो दास, बबलू दास के घर पर इश्तेहार चिपकाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपी पिछले आठ वर्षों से कानून की नजर में फरार चल रहे हैं. न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है. यदि इसके बाद भी आरोपी न्यायालय में समर्पण नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए. इस दौरान अवर निरीक्षक मोतीलाल शाह के साथ कई जवान थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >