पुलिस टीम को आक्रोशित ग्रामीणों ने बनाया बंधक

नरगंजो गांव का मामला

झाझा. एक महिला से छेड़छाड़ करने की सूचना नरगंजो गांव पहुंची 112 नंबर की पुलिस टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. पुलिस टीम के द्वारा इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गयी. सूचना पाकर काफी संख्या में पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया. जानकारी के अनुसार करमा गांव की कुछ युवती व महिला नरगंजों स्टेशन से बहियार होते हुए अपने गांव लौट रही थी. तभी एक युवक उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा. घर पहुंची महिला व युवती ने यह जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद लोग आक्रोशित हो गये और आनन-फानन में नरगंजो गांव पहुंचकर जाकर आरोपित युवक को पकड़कर अपने गांव ले आये. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नरगंजों के लोगों ने यह जानकारी 112 नंबर की पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस आरोपित युवक को ग्रामीणों से छुड़ाकर थाना ले जाने लगी. तभी ग्रामीण आक्रोशित हो गये रास्ता रोकते हुए पुलिस वाहन को घेर लिया. इसे देख 112 नंबर की पुलिस ने इसकी सूचना थाने को दी. इसके बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति का नियंत्रित किया और आरोपित युवक को लेकर थाने आयी. घटना को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >