स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस जवानों ने किया फूल ड्रेस रिहर्सल, दिखाया शौर्य

जिला मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में बुधवार सुबह स्वतंत्रता दिवस को लेकर फूल ड्रेस पैरेड रिहर्सल किया गया.

जमुई. जिला मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में बुधवार सुबह स्वतंत्रता दिवस को लेकर फूल ड्रेस पैरेड रिहर्सल किया गया. आसमान से हो रही बूंदा-बांदी के बीच जवानों ने अनुशासन, जुनून और जज्बे का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया. इस दौरान महिला-पुरुष पुलिस जवान, एनसीसी गर्ल्स, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल और मणिदीप एकेडमी के छात्रों ने भागीदारी दिया. डीएम नवीन कुमार और एसपी विश्वजीत दयाल ने परेड का निरीक्षण किया और तिरंगा फहराया. मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी, विद्यालय निदेशक, शिक्षक व समाजसेवी मौजूद रहे. जबकि उद्घोषक के रूप में डॉ निरंजन कुमार ने अपना योगदान दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >