बालू माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, दो ट्रैक्टर जब्त

अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ मलयपुर थाना पुलिस ने शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया

बरहट.

अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ मलयपुर थाना पुलिस ने शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग बालू घाटों पर दबिश देकर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार पुलिस ने बेलाबथान नदी से एक व किउल नदी के पतौना घाट से एक ट्रैक्टर पकड़ा. पुलिस की गाड़ी देखते ही दोनों ट्रैक्टरों के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए. इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कर दिया.बताया जाता है कि थानाध्यक्ष को लगातार सूचना मिल रही थी कि इलाके के कई बालू घाटों पर धड़ल्ले से अवैध उत्खनन किया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया.थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं. मामले की जानकारी खनन विभाग को दे दी गई है और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >