शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पुलिस ने गिद्धौर-मौरा बाईपास मार्ग के बंधौरा मोड़ के समीप से शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

गिद्धौर. पुलिस ने गिद्धौर-मौरा बाईपास मार्ग के बंधौरा मोड़ के समीप से शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, गिद्धौर पुलिस के अवर निरीक्षक रंजीत पासवान को रात्रि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि उक्त मार्ग पर बंधौरा मोड़ के समीप कुछ युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहें हैं. जैसे ही पुलिस की वाहन युवक के नजदीक पहुंचा तो तीनों युवक भागने लगे, जिसे पकड़ा गया. पकड़े गये युवक ने अपना नाम राहुल कुमार झा 32 वर्ष पिता मुन्ना झा, पवन कुमार झा 35 वर्ष पिता लक्ष्मण झा, बबुआ झा उम्र 23 वर्ष पिता पमपम झा तीनों मौरा झा टोला के निवासी बताया. उक्त तीनों युवकों के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी. जांच में तीनाें युवकों के शराब पीने की पुष्टि हुई. गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >