पर्यावरण संरक्षण को ले किया गया पौधरोपण

शहर स्थित गांधी चौक के समीप पर्यावरण संरक्षण को लेकर रविवार को भाजपा नेता भैयालाल माथुरी व संगम झा के नेतृत्व में पौधरोपण व पौधा का वितरण किया गया.

झाझा. शहर स्थित गांधी चौक के समीप पर्यावरण संरक्षण को लेकर रविवार को भाजपा नेता भैयालाल माथुरी व संगम झा के नेतृत्व में पौधरोपण व पौधा का वितरण किया गया. इस दौरान लोगों के बीच अशोक, बेला, चंपा, चमेली, गेंदा, रातरानी जैसे सुगंधित पुष्पों के दर्जनों पौधे लोगों के बीच वितरित किये गये. साथ ही जन-जागरूकता अभियान चलाकर उपस्थित लोगों को एक व्यक्ति, एक पौधे लगाने और उसकी सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया. श्री माथुरी ने झाझा को प्रदूषण से मुक्त रखने तथा शुद्ध वातावरण के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाने की अपील की. मौके पर अनिस बरनवाल, विक्की सिन्हा समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >