मुर्गा लदे पिकअप ने बाइक में मारी ठोकर, बाइक सवार जख्मी

सोनो-खैरा मुख्य मार्ग पर मांगोबंदर गांव के समीप शनिवार को मुर्गा लदे पिकअप की चपेट में आने से एक बाइक सवार घायल हो गया.

– खैरा-सोनो मार्ग पर मांगोबंदर गांव के समीप हुआ हादसा खैरा. सोनो-खैरा मुख्य मार्ग पर मांगोबंदर गांव के समीप शनिवार को मुर्गा लदे पिकअप की चपेट में आने से एक बाइक सवार घायल हो गया. घायल बाइक सवार खैरा थाना क्षेत्र के झुंडो निवासी 30 वर्षीय छोटू कुमार, पिता फुलेश्वर यादव है. जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन जमुई की ओर जा रहा था. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना खैरा थाना को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के परिजनों को सूचना देने के साथ-साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति गंभीर को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि पिकअप व बाइक में टक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए भेजा गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >