झाझा. काली पूजा सामाजिक समरसता व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रत्येक पूजा समिति को लाइसेंस लेना होगा. इसके अलावा उन्हें समिति के अध्यक्ष, सचिव के अलावा पांच सदस्यों का भी नाम देना होगा. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक साथ काली पूजा, दीपावली, छठ के अलावा चुनाव भी चल रहा है. ऐसे में हमसबों को सचेत होकर कार्य करना है. उन्होंने सभी पूजा समिति सदस्यों के अलावा आमलोगों से भी अपील करते हुए कहा कि काली पूजा के अलावा दीपावली, छठ को शांतिपूर्ण ढंग से मनावें. उन्होंने कहा कि सभी जगह पर प्रचुर मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि आम राहगीरों को किसी तरह की कोई समस्या का सामना न करना पड़े. उन्होंने सभी पूजा समिति सदस्यों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि अपने पूजा पंडाल में किसी भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर न लगावें. न ही राजनीतिक नारेबाजी करें. जिस तरह से आपलोगों ने पूजा संपन्न कराने को लाइसेंस लिया है. उसी के आधार पर विसर्जन भी करें. सरकार द्वारा गाइडलाइन का शक्ति से पालन करें. शहर के अलावा अन्य जगहों पर भी पुलिस की कड़ी व्यवस्था की गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
