हाईकोर्ट के आदेश पर कर्मशाला का आधा हिस्सा हटाया गया, ग्रामीणों ने मतदान केंद्र बनाए रखने की मांग की

Patna High Court : चकाई के भगोन गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर 27 वर्ष पुरानी कर्मशाला का निजी जमीन पर बना हिस्सा हटाया गया. कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने मतदान केंद्र को यथावत रखने की मांग उठाई.

जमुई से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Patna High Court : जमुई जिले के चकाई प्रखंड की रामचंद्रडीह पंचायत अंतर्गत भगोन गांव में मंगलवार को पटना हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने 27 वर्ष पूर्व विधायक मद से निर्मित कर्मशाला का आधा हिस्सा जेसीबी से हटवा दिया. भूमि मापी के बाद निजी भूमि पर बने हिस्से को हटाया गया, जबकि शेष भवन को सुरक्षित रखा गया. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और मतदान केंद्र को यथावत बनाए रखने की मांग करते रहे.

निजी भूमि पर बने हिस्से पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार गांव निवासी संतोष कुमार सुमन और शंभू कुमार सुमन ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने घर के सामने स्थित एक डिसमिल निजी भूमि पर बने जर्जर कर्मशाला को हटाने की मांग की थी. न्यायालय के निर्देश के बाद जिलाधिकारी ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया.इसके बाद बीडीओ मनीष आनंद, अंचल अधिकारी राजकिशोर साह, राजस्व अधिकारी वेद प्रकाश, अंचल अमीन अर्जुन रविदास तथा चकाई थाना के पुलिस पदाधिकारी गौतम पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. प्रशासन द्वारा कराई गई मापी में कर्मशाला कुल दो डिसमिल भूमि पर बनी पाई गई, जिसमें एक डिसमिल निजी और एक डिसमिल गैरमजरूआ भूमि शामिल है. इसके बाद निजी भूमि पर बने आधे हिस्से को जेसीबी से हटाया गया.

मतदान केंद्र बनाए रखने की मांग

Patna High Court : कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से कर्मशाला को पूरी तरह नहीं हटाने की अपील की. ग्रामीणों का कहना था कि पिछले करीब 25 वर्षों से इसी भवन में मतदान केंद्र संचालित होता रहा है. सड़क किनारे स्थित होने के कारण यहां मतदाताओं को आने-जाने में सुविधा मिलती है. यदि मतदान केंद्र किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया गया तो ग्रामीणों को काफी परेशानी होगी.

प्रशासन ने दिया भरोसा

अंचल अधिकारी राजकिशोर साह ने बताया कि कार्रवाई पूरी तरह हाईकोर्ट के आदेश के अनुरूप की गई है. उन्होंने कहा कि केवल निजी भूमि पर बने हिस्से को हटाया गया है, जबकि गैरमजरूआ भूमि पर बना शेष भाग सुरक्षित रखा गया है. भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उसी स्थान पर मतदान केंद्र का संचालन किया जा सकता है.

ALSO READ: जमुई में डूबने की घटनाओं पर सरकार सख्त, गरही डैम समेत खतरनाक घाटों पर लगेगा चेतावनी बोर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >