ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

झाझा-जसीडीह रेलखंड पर नरगंजो-घोरपारण हाल्ट के बीच डाउन लाइन पर बलिया- सियालदह ट्रेन की चपेट में आने से करीब पचास वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

झाझा. झाझा-जसीडीह रेलखंड पर नरगंजो-घोरपारण हाल्ट के बीच डाउन लाइन पर बलिया- सियालदह ट्रेन की चपेट में आने से करीब पचास वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिये भेज दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि रेल लाइन पर एक क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ है तभी पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है. अब तक शव की पहचान नहीं हो पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >