जिला टाप टेन में शामिल कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

पुलिस जिला टाप टेन में शामिल कुख्यात अपराधी फहीम अंसारी उर्फ राजू को खैरा थाना क्षेत्र के केवाल फरियता गांव से गिरफ्तार किया है.

झाझा. पुलिस जिला टाप टेन में शामिल कुख्यात अपराधी फहीम अंसारी उर्फ राजू को खैरा थाना क्षेत्र के केवाल फरियता गांव से गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि कुख्यात अपराधी फहीम अंसारी उर्फ राजू पर सिमुलतला थाना में लूट व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है और काफी दिनों से फरार चल रहा था. इसे लेकर सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया और फरियता गांव में छापेमारी कर एक घर से इसे गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि फहीम अंसारी उर्फ राजू पर की गिरफ्तारी से सिमुलतला के लोगों ने राहत की सांस ली है. छापेमारी दल में मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार, सिमुलतला थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, डीआईयू टीम के अलावा कई पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >