जमुई. सदर अस्पताल के समीप संचालित नालंदा मेडिकल, महर्षि मेडिकल दुकान से संबंधित वैध कागजात और दवा में अनियमितता को देखते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने 15 दिनों तक दुकान बंद रखने का नोटिस दिया है. ड्रग इंस्पेक्टर की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित दवा दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया है. ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा बताया गया है कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार दोनों दुकानों की जांच पड़ताल की जा रही है. जांच में भारी अनियमितता पायी गयी हैं. इस कारण दोनों दुकान संचालक को 15 दिनों तक दुकान नहीं खोलने को लेकर नोटिस दिया गया है. बताते चलें कि 13 फरवरी 2026 को एसडीओ सौरव कुमार उक्त दोनों मेडिकल दुकानों में अनियमितता पाये जाने पर दुकान को सील कर दिया गया था. एसडीओ के निरीक्षण में यह बात प्रमुखता से सामने आई कि शहर और ग्रामीण इलाकों में कई दुकानें ऐसी हैं जिनके पास या तो वैध लाइसेंस ही नहीं है, या उनका लाइसेंस काफी समय पहले एक्सपायर हो चुका है. नियमतः बिना वैध लाइसेंस के एक गोली बेचना भी अपराध है, लेकिन निगरानी तंत्र की विफलता के कारण ये दुकानदार बेखौफ होकर अपनी दुकानें चला रहे हैं. स्थानीय लोगों की मानें तो ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा लगातार जिले के सभी दवा दुकानों की समय-समय पर जांच करना चाहिए ताकी आम लोगों की जान-माल की क्षति न हो.
वैध कागजात व दवा अनियमितता मामले में 15 दिनों तक महर्षि व नालंदा मेडिकल को बंद रखने का नोटिस
सदर अस्पताल के समीप संचालित नालंदा मेडिकल, महर्षि मेडिकल दुकान से संबंधित वैध कागजात और दवा में अनियमितता को देखते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने 15 दिनों तक दुकान बंद रखने का नोटिस दिया है.
