हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में चिकित्सक तक नहीं, मरीज वार्ड बना बाइक पार्किंग

बरहट प्रखंड की गुगलडीह पंचायत में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शोभा की वस्तु ही बनकर रह गया है.

बरहट. सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलकर लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है. बरहट प्रखंड की गुगलडीह पंचायत में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शोभा की वस्तु ही बनकर रह गया है. मरीजों के लिए बनाये गये वार्ड रूम का उपयोग मोटरसाइकिल पार्किंग के रूप में किया जा रहा है. अस्पताल में एक भी चिकित्सक नहीं दिया गया है. इस कारण से लोगों को इससे किसी तरह का लाभ नहीं हो पा रहा है. इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

बिना इलाज कराये लौटीं छात्राएं

सोमवार को बगल के स्कूल में पढ़ने वाली कुछ छात्राएं इलाज के लिए अस्पताल पहुंचीं, लेकिन एएनएम शोभा रानी ने डॉक्टर न होने का हवाला देकर उन्हें लौटा दिया. इससे छात्राएं बिना इलाज कराए ही घर लौट गईं.

घायल युवक को भी नहीं मिला इलाज

ग्रामीण जनार्दन शर्मा, मनोज कुमार, दीपक कुमार ने बताया कि जब भी वे अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं तो बस एक ही बात कहा जाता है कि अस्पताल में चिकित्सक नहीं हैं. सर्दी-खांसी के मरीज को स्वास्थ्य कर्मी ही दवा देकर वापस भेज देते हैं. बीते शनिवार को गुगुलडीह बाजार में ट्रक के चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लाया गया. लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने इलाज करने से इंकार करते हुए कहा कि यह इलाज नहीं हो सकता है इसलिए इन्हें अन्य अस्पताल में ले जाएं और मजबूरन घायल युवक को दूसरे अस्पताल में ले जाना पड़ा.

क्या कहते हैं स्वास्थ्य प्रबंधक

प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक जूही अलका ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को लेकर चिकित्सक की नियुक्ति करवाने को लेकर वरीय अधिकारी को सूचित किया गया है. चिकित्सक नहीं रहने से मरीजों को परेशानी होती है. मरीज वार्ड में मोटरसाइकिल पार्क करने को लेकर पूछे जाने पर कहा कि इसकी जांच कर उचित कार्वाई किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >