निकिता अग्रवाल के रूप में सोनो को मिली पहली महिला सीओ

सोनो प्रखंड में निकिता अग्रवाल ने पहली महिला अंचलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने भूमि विवाद और जन समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया है।

सोनो . निकिता अग्रवाल ने सोमवार को सोनो प्रखंड की अंचलाधिकारी (सीओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया. इसके साथ ही वे सोनो की पहली महिला अंचलाधिकारी बन गई हैं. इससे पहले वे पूर्णिया में अंचलाधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रही थीं.

जनसमस्याओं के समाधान को बताया प्राथमिकता

पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में निकिता अग्रवाल ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि विभाग से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा. नई अंचलाधिकारी ने कहा कि राजस्व एवं भूमि विवाद से संबंधित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे. साथ ही अंचल कार्यालय आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने आमजन के साथ सहज संवाद स्थापित करने की बात भी कही.

लंबित मामलों की ली जानकारी

पदभार संभालने के बाद निकिता अग्रवाल ने अंचल कार्यालय के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और लंबित मामलों की जानकारी ली. वहीं, स्थानीय लोगों ने नई अंचलाधिकारी के आगमन पर बेहतर प्रशासन, पारदर्शी कार्यशैली और जनहित में त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई.

ALSO READ : नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने ली सेवा और मानवता की शपथ, सांसद अरुण भारती बोले- समाज को मिलेंगे कुशल स्वास्थ्यकर्मी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

विनय कुमार मिश्रा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनो (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, अपराध, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >