जमुई. सदर थाना क्षेत्र के अमीन गांव में बीते गुरुवार की देर रात निजी पोखर का पानी लेने से मना करने पर दबंग पड़ोसियों ने पिता और दो पुत्र को तलवार से हमला कर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी 112 नंबर की पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस द्वारा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल की पहचान आमीन गांव निवासी मो जैनुल और उनके पुत्र मो शहजाद तथा मो सलमान के रूप में हुई है. घायल मो सलमान ने बताया कि मेरे निजी पोखर में जमा पानी से खेत पटवन करते हैं. लेकिन मेरे पड़ोसी मो नौशाद, मो जियाउद्दीन के द्वारा बिना पूछे मेरे निजी पोखर को काटकर अपना खेत पटवन करने लगा. जब मैंने पोखर से पानी लेने का विरोध किया गया तो मो नौशाद, मो जियाउद्दीन, मो सहाब, मो समीर सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के द्वारा तलवार से हमला कर दिया गया. हमले में मैं और मेरे दो पुत्र घायल हो गये. घायल द्वारा घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गयी है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्वारा बताया गया कि मारपीट को लेकर आवेदन दिया गया है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
