राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को, वादों के निबटरे को लेकर 10 बेंच गठित

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह के निर्देश पर कुल 10 बेंचों का गठन किया गया है.

जमुई. व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह के निर्देश पर कुल 10 बेंचों का गठन किया गया है. इन बेंचों के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों में लंबित सुलहनीय वादों का निष्पादन किया जायेगा. राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित मामलों के साथ-साथ बैंक ऋण विवाद, बिजली विभाग, खनन विभाग, माप-तोल विभाग, वन विभाग, दूरसंचार विभाग, श्रम विभाग तथा ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों का भी निस्तारण किया जायेगा.

बेंचों का गठन इस प्रकार है :

बेंच-1 : प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय विकास कुमार एवं अधिवक्ता साधना कुमारी. इस बेंच में मोटर दुर्घटना वाद एवं परिवार न्यायालय में लंबित मामलों का निष्पादन होगा.

बेंच-2 : अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय सुधीर सिन्हा एवं अधिवक्ता महेंद्र नारायण. इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बिहार ग्रामीण बैंक के ऋण मामलों के साथ गिद्धौर डिवीजन के बिजली विभाग से जुड़े मामलों का निस्तारण होगा.

बेंच-3 : अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय कमला प्रसाद एवं अधिवक्ता नीलम कुमार. इसमें निजी फाइनेंस कंपनियों के ऋण विवाद एवं सिकंदरा डिवीजन के बिजली विभाग के मामलों का निष्पादन होगा.

बेंच-4 : अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम अमोद कुमार एवं अधिवक्ता प्रदीप कुमार सिंह. इस बेंच में स्टेट बैंक व ग्रामीण बैंक को छोड़कर अन्य सभी बैंकों के मामले, श्रम विभाग, माप-तोल विभाग तथा दूरसंचार विभाग से जुड़े मामलों का निस्तारण होगा.

बेंच-5 : एसीजेएम श्रीचंद्र बोस कुमार सिंह एवं अधिवक्ता शिवदास पंडित. इसमें एसीजेएम, सीजेएम कोर्ट तथा एसीजेएम प्रथम के मामलों का निष्पादन किया जाएगा.

बेंच-6 : अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सत्यम एवं अधिवक्ता अशोक प्रसाद केसरी. इस बेंच में एसडीजेएम कोर्ट के मामलों के अलावा चेक बाउंस एवं वन विभाग के मामलों का निस्तारण होगा.

बेंच-7 : न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी भाविका सिन्हा एवं अधिवक्ता यशवर्धन. इसमें उनके न्यायालय के लंबित मामलों के साथ खनन विभाग से जुड़े मामलों का निष्पादन किया जाएगा.

बेंच-8 : न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मृणाल आर्यन एवं अधिवक्ता अंजनी कुमार. इस बेंच में संबंधित न्यायालय के मामलों के अतिरिक्त विद्युत विभाग सबडिवीजन जमुई के मामलों का निस्तारण होगा.

बेंच-9 : न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अनिमेष रंजन एवं अधिवक्ता राजकुमार यादव. इसमें न्यायालय के लंबित मामलों के साथ विद्युत विभाग सबडिवीजन झाझा के मामलों का निष्पादन किया जाएगा.

बेंच-10 : न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एहसान रसीद एवं अधिवक्ता मनीष कुमार विश्वकर्मा. इस बेंच में संबंधित न्यायालय के लंबित मामलों के अलावा ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जायेगा.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निष्पादन कराएं और वाद-विवाद की चिंता से मुक्त हों.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >