जल प्रहरी सम्मान 2024 से नवाजे जायेंगे जमुई के नंदलाल सिंह

देश में जल सुरक्षा, जल प्रबंधन के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वालों को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा दिये जाने वाले प्रतिष्ठित जल प्रहरी सम्मान से नेचर विलेज के वरिष्ठ सदस्य जिले के बुकार गांव निवासी नंदलाल सिंह को सम्मानित किया जायेगा.

गिद्धौर. देश में जल सुरक्षा, जल प्रबंधन के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वालों को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा दिये जाने वाले प्रतिष्ठित जल प्रहरी सम्मान से नेचर विलेज के वरिष्ठ सदस्य जिले के बुकार गांव निवासी नंदलाल सिंह को सम्मानित किया जायेगा. जानकारी देते हुए जल योद्धा नंदलाल सिंह ने बताया कि यह सम्मान जल शक्ति अभियान मंत्रालय द्वारा समर्थित है. बताते चलें कि समाजसेवी सह जल प्रहरी नंदलाल सिंह बीते वर्ष 2001 से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य कर रहे हैं. समाजसेवी श्री सिंह ने अपना जीवन जल समस्याओं को हल करने, सामाजिक सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण, आधुनिक वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टिकोण से ग्रामीण क्षेत्रों के कृषकों को उन्नत कृषि तकनीक से जोड़ने एवं पारंपरिक रूप से विकास, संसाधनों के उपयोग और सामाजिक मानदंडों को बढ़ाने के लिए सामाजिक क्षमता का निर्माण करने में लगाया है, उनके इन कार्यों से क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन अनुकूलन व उन्मूलन हुआ है. वहीं इन्होंने नेचर विलेज एवं हैस्को देहरादून नमामि गंगे के प्रमुख, पद्मश्री श्री अनिल प्रकाश जोशी पर्यावरणविद के नेतृत्व में भारती नदी परिषद के नदी पुरुष रमणकांत जल पुरुष राजेन्द्र सिंह के साथ अपने मूल काम जलवायु परिवर्तन अनुकूलन, उन्मूलन, जल संरक्षण के विकेंद्रित प्रबंधन करने में अहम भूमिका निभायी है, वहीं मृतप्राय हो रही नदियों को पुन जीवित करके दुनिया को पर्यावरण संरक्षण का गुर सिखाने के लिए जलवायु परिवर्तन की दिशा में आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करते आ रहे हैं, नंदलाल सिंह को जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार, यूएनओपीएस और सीईईडब्लू सर्किटेल डाउट काॅम के संयुक्त तत्वावधान में इन्ही सामाजिक एवं प्रकृति संरक्षण से जुड़े कार्यों को देखते हुए जल प्रहरी सम्मान 2024 से इन्हें सम्मानित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >