सुखासन तेतरिया में बंदर ने महिला पर किया हमला, जख्मी

प्रखंड अंतर्गत दिग्घी पंचायत के सुखासन तेतरिया गांव में एक पागल बंदर ने एक महिला पर हमला कर दिया. इससे महिला का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया.

लक्ष्मीपुर. प्रखंड अंतर्गत दिग्घी पंचायत के सुखासन तेतरिया गांव में एक पागल बंदर ने एक महिला पर हमला कर दिया. इससे महिला का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया. जख्मी महिला की पहचान तेतरिया निवासी कपिल यादव की 35 वर्षीया पत्नी काजल देवी के रूप में की गयी. महिला का एक निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया. इधर, बंदर द्वारा महिला पर हमला किये जाने के बाद पूरे तेतरिया व सुखासन गांव में दहशत का माहौल है. बता दें कि एक साल पूर्व इसी तेतरिया सुखासन के इलाके में एक पागल बंदर का आतंक मचा था. उक्त बंदर ने तेतरिया सुखासन के दर्जन भर से अधिक लोगों पर हमला कर उसे घायल कर दिया था. उक्त बंदर के हमले से एक वृद्ध की मौत भी हो गयी थी. एक साल बाद फिर उसी गांव में बंदर के आतंक से आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग वन विभाग के अधिकारियों से एक बार फिर से उक्त पागल बंदर से छुटकारा दिलाने की मांग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >