मंत्री प्रेम कुमार का सिकंदरा में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार का गया से बरियारपुर जाने के क्रम में शनिवार को सिकंदरा चौक पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया.

सिकंदरा. बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार का गया से बरियारपुर जाने के क्रम में शनिवार को सिकंदरा चौक पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. बिहार सरकार के कद्दावर मंत्री सह अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के आगमन की सूचना पर भाजपा व चंद्रवंशी महासभा के कार्यकर्ताओं ने सिकंदरा चौक पहुंच कर प्रेम कुमार का फूल माला पहना कर व गुलदस्ता देकर स्वागत किया. वहीं कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत मंत्री प्रेम कुमार ने सिकंदरा चौक पर रुक कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया. मौके पर भाजपा नेता अनिल दीक्षित, चंद्रवंशी महासभा के दक्षिण बिहार प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्रवंशी, महासभा के प्रदेश प्रवक्ता मदन कुमार चंद्रवंशी, सिकंदरा प्रखंड महामंत्री अरुण राम, अशोक कुमार चंद्रवंशी, आनंद कुमार, सुधीर राम चंद्रवंशी, प्रमुख प्रतिनिधि घनश्याम राम, रंजन कुमार चंद्रवंशी, सुरेंद्र राम चंद्रवंशी, यद्दु राम समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >