JAMUI साइकिल यात्रा से पर्यावरण बचाने का संदेश, एक टोला–एक बगीचा अभियान को मिला समर्थन

जमुई में साइकिल यात्रा एक विचार के तत्वावधान में साप्ताहिक यात्रा का आयोजन किया गया.

जमुई से पंकज सिंह की रिपोर्ट :

जमुई में साइकिल यात्रा एक विचार के तत्वावधान में साप्ताहिक यात्रा का आयोजन किया गया. रविवार को श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से शुरू हुई साइकिल यात्रा 17 किलोमीटर की दूरी तय कर खैरा प्रखंड के डुमरियाटांड गांव पहुंची. ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक टोला–एक बगीचा अभियान के तहत पौधारोपण किया गया. सदस्यों ने ग्रामीणों से लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की. कुंदन सिन्हा और शिवम उपाध्याय ने बताया कि पेड़ों की कटाई, घटते जंगल और बढ़ते प्रदूषण से तापमान बढ़ रहा है. हीटवेव का खतरा बढ़ गया है, जिससे हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं. पुलिस अवर निरीक्षक निलेश कुमार सिंह ने कहा कि हर गांव और टोला में सामूहिक रूप से बगीचा विकसित करना जरूरी है. कार्यक्रम में प्रदीप उपाध्याय, हर्ष कुमार सिन्हा और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >