जमुई . प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को एलईडीसीएस अधिवक्ताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने कार्यवाही में सहयोग किया. बैठक का उद्देश्य नालसा की मॉडिफाइड एलईडीसीएस स्कीम 2022 के क्लॉज 11 के तहत प्रत्येक माह विधिक सेवा कार्यों की समीक्षा करनी थी. इस दौरान चीफ एलईडीसीएस गौरी शंकर तांती ने अगस्त माह में किये गये कार्यों की जानकारी दी, जिसमें निशुल्क विधिक सहायता, विधिक जागरूकता कार्यक्रम, रिमांड कार्य, जेल व अस्पताल में संचालित विधिक सेवा केंद्र की गतिविधियां तथा बंदियों को प्रदान की गयी सहायता शामिल रही. अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं को कार्य में पारदर्शिता बरतने और पूर्ण अभिरुचि के साथ विधिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय रहने का निर्देश दिया. बैठक की रिपोर्ट राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना को भेजी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
