कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर होगा विशेष फोकस

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी राम दुलार राम ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक की.

जमुई . आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी राम दुलार राम ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक की. बैठक में स्वीप नोडल पदाधिकारी, सहयोगी पदाधिकारी, जिला स्तरीय कर्मी सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान उन्होंने ””मिशन 60”” के तहत उन मतदान केंद्रों की पहचान करने तथा विशेष फोकस करने का निर्देश दिया, जहां पिछले चुनावों में कम मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया था. पदाधिकारी ने कहा कि जिले में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया जायेगा. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, साइकिल रैली, मेहंदी प्रतियोगिता जैसी सांस्कृतिक व रचनात्मक गतिविधियों के जरिए जनमानस को मतदान के प्रति जागरूक किया जाये. इस दौरान उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान को सफल बनाने में जीविका, आंगनबाड़ी, एवं शिक्षा विभाग की अहम भूमिका होगी. उन्होंने सभी विभागों से समन्वय बनाकर बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने का आग्रह किया. बैठक में नोडल पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी भानु प्रकाश, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा विभाग) रश्मि रंजन, सीमा कुमारी, सोनी कुमारी, डीपीएम जीविका संजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >