वोटरों से मिले कार्यकर्ता, पार्टी के विचारों से कराएं अवगत -लोजपा (आर)

प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतिनिधि भवन में मंगलवार को लोजपा (आर) की बैठक आयोजित की गयी.

लक्ष्मीपुर . प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतिनिधि भवन में मंगलवार को लोजपा (आर) की बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बिनोद यादव ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह उपस्थित हुए. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ गया. इसको लेकर सबों को अपने अपने स्तर से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पार्टी के चाहे पदाधिकारी हों या कार्यकर्ता सबों की जिम्मेदारी बराबर है. विधानसभा चुनाव में पार्टी पिछले चुनाव की तुलना में और बेहतर प्रदर्शन करे. उन्होंने कहा कि पंचायत व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जाने की जरूरत है. और एक-एक मतदाता से मिलकर उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विचारों और उनके द्वारा सूबे के विकास के लिए अबतक किए गये कार्यों से अवगत कराने की जरूरत है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रंजीत पासवान के द्वारा संगठन के विस्तार के लिए किए गए कार्यों और संगठन के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रोन्नति दी गई. उन्हें जिला प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया है. इस पद पर वे अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से निभाएंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी में बेहतर करने वाले कार्यकर्ताओ को हमेशा ही उचित सम्मान दिया जाएगा. बैठक को लोजपा (आर)के श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बच्चू तांती व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने भी संबोधित किया. साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया. इस मौके पर उपेंद्र पासवान, वासुदेव पासवान, धनराज सिंह, सीताराम यादव, दिलीप दास, संजय पासवान, बिंदेश्वरी यादव, त्रिपुरारी साह, रंजीत झा तथा साहेब यादव सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >