Jamui News : जुगाड़ वाहन ने युवक को कुचला, हुई मौत

बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुगुलडीह गांव के समीप हुई घटना

जमुई.

जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुगुलडीह गांव के समीप बीते गुरुवार की देर शाम एस्बेस्टस लदे जुगाड़ (झरझरिया) वाहन ने एक युवक को कुचला दिया. स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए शहर के निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया गया था. वहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृत युवक गुगुलडीह गांव निवासी गोरेलाल यादव के पुत्र सोनू कुमार है. शुक्रवार की सुबह परिजन द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया और बरहट थाना की पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंची बरहट थाना की पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया. बताया जाता है कि सोनू कुमार ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. गुरुवार की देर शाम वह बाइक से तकादा करने जलगोरवा गांव गया था. वहां से वापस लौटने के दौरान गुगुलडीह गांव के पास तेज रफ्तार एस्बेस्टस लदे जुगाड़ वाहन ने अनियंत्रित होकर जोरदार ठोकर मार दी. इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए जमुई के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गयी. युवक की मौत के बाद पर���वार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि सोनू के एक पुत्र और एक पुत्री भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >