26 को शिव योग व सिद्ध योग से मनेगी महाशिवरात्रि

जिले में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. जिले व प्रखंड के शिव मंदिर में महा शिवरात्रि की तैयारी तेज हो गयी है.

महाशिवरात्रि को रात्रि के चारों प्रहरों में भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व

गिद्धौर. जिले में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. जिले व प्रखंड के शिव मंदिर में महा शिवरात्रि की तैयारी तेज हो गयी है. इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की बारात भी निकाली जाएगी, फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महा शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इसी दिन भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुआ था, इस वर्ष महा शिवरात्रि पर एक विशेष शुभ संयोग हो रहा है, इस वर्ष महा शिवरात्रि पर शिव योग और सिद्ध योग जैसे दुर्लभ संयोग बन रहे हैं. ये योग भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माने गए हैं. कहा जाता है कि इस दिन श्रद्धा से व्रत करने और रात्रि में भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. वहीं शिवरात्रि पर्व को लेकर बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य कर्पूरी पांडेय के अनुसार इन संयोगों में की गई पूजा अर्चना से भक्तों को शीघ्र ही फल की प्राप्ति व जीवन में सुख समृद्धि आती है.महा शिवरात्रि का व्रत रखने से सभी कष्टों का निवारण होता है और भगवान शिव की कृपा से जीवन में सुख शांति बनी रहती है. पूजा करने का विशेष महत्व महा शिवरात्रि व्रत में रात्रि के चारों पहर में भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व है, इन चार प्रहरों में शिवलिंग का अभिषेक दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से किया जाता है. आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. महाशिवरात्रि का पर्व न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसके साथ ही यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने का भी एक सुअवसर है. भक्तजन इस दिन शिव मंदिरों में जाकर रुद्राभिषेक, महा मृत्युंजय जाप और शिव चालीसा का पाठ कर सकते हैं, इससे भगवान शिव की कृपा भक्तों पर विशेष रूप से बनी रहती है. इस शुभ दिन पर भक्त उपवास, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा अर्चना करके भगवान शिव की कृपा प्राप्त करेंगे. वहीं शिवरात्रि पर्व को लेकर आचार्य प्रभाकर पांडेय,कर्पूरी पांडेय के अनुसार महा शिवरात्रि पर ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है व जीवन में सुख समृद्धि आती है. भगवान शिव के इस पावन पर्व पर श्रद्धा और भक्ति भाव से आराधना करने से सभी भक्तों को शिव कृपा का वरदान प्राप्त होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >