झाझा. रेलवे के विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर बिहार तंबाकू बीड़ी और बीड़ी पत्ता व्यवसाय संघ अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद त्रिवेदी ने दानापुर मंडल प्रबंधक, हाजीपुर महाप्रबंधक, जमुई सांसद, रेल मंत्री समेत अन्य को पत्र लिखा है. पत्र में लिखा है कि झाझा एक अति महत्वपूर्ण स्टेशन है. जहां से हजारों लोग प्रत्येक दिन देश के विभिन्न कोने में यात्रा करते हैं, लेकिन यात्रियों की सुविधा से संबंधित कई तरह की सुविधाएं झाझा रेलवे स्टेशन पर नहीं है. इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है. पत्र में उन्होंने कहा कि स्टेशन पर ना तो बैठने की व्यवस्था है, ना ही पर्याप्त मात्रा में शेड बना हुआ है ,जो एक प्रत्येक रेलवे यात्रियों की जरूरत होती है. सांसद ने उस पत्र को रेल मंत्री को प्रेषित किया है .रेल मंत्री ने सांसद को आश्वस्त करते हुए कहा कि इसकी जांच की जा रही है और जरूरत के अनुसार सुविधा मुहैया कराई जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
