परिवहन मंत्री दामोदर रावत का भव्य स्वागत, बोले- जनता के भरोसे पर हमेशा खरा उतरूंगा

Laxmipur News: बिहार सरकार में परिवहन मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे दामोदर रावत का लक्ष्मीपुर में भव्य स्वागत किया गया. जदयू नेता सह समाजसेवी संजीव कुमार साह उर्फ बंटी साह के नेतृत्व में एनडीए समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका नागरिक अभिनंदन किया. इस दौरान मंत्री ने कहा कि जनता […]

Laxmipur News: बिहार सरकार में परिवहन मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे दामोदर रावत का लक्ष्मीपुर में भव्य स्वागत किया गया. जदयू नेता सह समाजसेवी संजीव कुमार साह उर्फ बंटी साह के नेतृत्व में एनडीए समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका नागरिक अभिनंदन किया. इस दौरान मंत्री ने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यहां तक पहुंचाया है, वे उस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे.

हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुआ स्वागत

शुक्रवार को आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए. कार्यक्रम स्थल पर मंत्री के स्वागत में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

मंत्री दामोदर रावत ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि झाझा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी.

नई Transport Policy 2026 पर मंत्री का बड़ा बयान

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है.

उन्होंने बताया कि हाल ही में कैबिनेट द्वारा परिवहन विभाग की नई नीति-2026 को मंजूरी दी गयी है. सरकार का लक्ष्य वर्ष 2028 तक राज्य में 15 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी सुनिश्चित करना है.

महिलाओं और SC-ST वर्ग को मिलेगा विशेष लाभ

मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार विशेष सहायता राशि देगी.

इसके तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर सामान्य वर्ग को 10 हजार रुपये, जबकि महिलाओं और एससी-एसटी वर्ग को 12 हजार रुपये तक की सहायता मिलेगी. वहीं महिलाओं के नाम पर चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर सरकार एक लाख रुपये तक का प्रोत्साहन देगी.

जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने का भरोसा

मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि मंच से लोगों द्वारा उठायी गयी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना गया है.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा. कार्यक्रम में जदयू, भाजपा, लोजपा और हम पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read: Patna News: इबोला वायरस को लेकर राजधानी के अस्पतालों में अलर्ट, गाइडलाइन का इंतजार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >