खैरा में 191.62 लीटर शराब बरामद, वाहन छोड़ भागा तस्कर

Liquor Seizure in Jamui Bihar: खैरा पुलिस ने 191.62 लीटर विदेशी शराब बरामद की. तस्कर वाहन से भागने की कोशिश में पेड़ से टकराया. मामले में तस्करों पर कार्रवाई जारी है.

Liquor Seizure in Jamui Bihar: पुलिस ने थाना क्षेत्र में अभियान चला कर भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की है. पुलिस ने शराब तस्करों का पीछा कर यह सफलता प्राप्त की है. पुलिस ने मौके से 191.625 लीटर विदेशी शराब बरामद. प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक दुर्गेश दीपक ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि अवैध रूप से शराब का धंधा किया जा रहा है तथा खैरा के रास्ते शराब की खेप लायी जा रही है. इसके बाद एक टीम का गठन किया गया.

Jamui News in Hindi

Liquor Seizure in Jamui Bihar: नारियाना पुल के पास से जब्त वाहन

टीम ने नरियाना पुल के पास वाहनों की जांच शुरू की. इस दौरान जैसे ही शराब से लदा वाहन पुलिस गश्ती दल के पास पहुंचा, चालक ने अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और वहां से भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस की टीम ने दस किलोमीटर से भी अधिक दूरी तक पीछा किया. भागने के क्रम में शराब तस्कर की गाड़ी एक पेड़ से जा टकरायी. इसके बाद पुलिस की टीम ने उस गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया. वाहन की तलाशी ली गयी, तो उसमें से 191.62 लीटर शराब बरामद हुई. प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >