फाइनल मैच में खड़ाइच की टीम 3-0 विजयी

जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के हरदीमोह गांव में आयोजित स्व चंद्रभूषण मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हरदीमोह और खड़ाइच टीम के बीच खेला गया.

जमुई . जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के हरदीमोह गांव में आयोजित स्व चंद्रभूषण मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हरदीमोह और खड़ाइच टीम के बीच खेला गया. रोमांचक फाइनल मैच में खड़ाइच की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरदीमोह को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. टूर्नामेंट का उद्घाटन उप प्रमुख रणवीर सिंह, पंचायत समिति सदस्य अरुण चौहान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण मंडल, सरपंच अनिल रविदास, पैक्स अध्यक्ष प्रमोद कुमार मंडल एवं अशोक मंडल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. फाइनल मैच के उपरांत उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से कहा कि वॉलीबॉल ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोकप्रिय खेल है. खेल आपसी एकजुटता, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सरकार खेल के क्षेत्र में भी करियर बनाने के अवसर उपलब्ध करा रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है युवाओं को आगे बढ़कर इन अवसरों का लाभ उठाने की. मौके पर उपेंद्र मंडल, संजय मंडल, रंजीत कुमार सहित दर्जनों खेल प्रेमी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >