कानन गांव की मुख्य सड़क पर जलजमाव से आक्रोश, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

कानन गांव के ग्रामीण मुख्य सड़क पर जलजमाव और कीचड़ से परेशान हैं. आवागमन मुश्किल होने और आए दिन दुर्घटनाओं से तंग आकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने जल्द सड़क मरम्मत और पक्के नाले के निर्माण की मांग की है.

झाझा (जमुई) : प्रखंड क्षेत्र के कानन गांव की मुख्य सड़क पर जलजमाव और कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के साथ सड़क किनारे पक्का नाला निर्माण कर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की.

जल जमाव व कीचड़मय सड़क पर आक्रोशित ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

पानी और कीचड़ के बीच आवागमन, स्कूली बच्चों को भी परेशानी

प्रदर्शन की अगुवाई राष्ट्रीय वाहन चालक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद यादव ने की. उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है. पानी और कीचड़ के बीच आने-जाने के दौरान लोगों के गिरकर घायल होने की स्थिति बनी रहती है. स्कूली बच्चों को भी विद्यालय आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विनोद यादव ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से जलजमाव और जर्जर सड़क की समस्या झेल रहे हैं, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है. उन्होंने प्रशासन से सड़क की मरम्मत के साथ पक्का नाला निर्माण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की.

15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के अंदर सड़क का जीर्णोद्धार और नाला निर्माण शुरू नहीं किया गया, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. विनोद यादव ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए प्रखंड से जिला स्तर तक के अधिकारियों को आवेदन देकर मामले से अवगत कराया जाएगा.

प्रदर्शन में दर्जनों ग्रामीण रहे मौजूद

प्रदर्शन में मनोज ठाकुर, अजय साव, नरेश तांती, दिनेश तांती, दीनानाथ यादव, उपेंद्र तांती, विश्वनाथ तांती, नारायण यादव और दशरथ यादव समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतांबर सिंह

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >