झाझा में पुलिस की कार्रवाई, वाहन से शराब मिली तो मकई खेत में छिपी खेप भी खोज निकाली

झाझा-बोड़वा मुख्य सड़क पर पुलिस ने शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है. एक चारपहिया वाहन से 5 बोतलें मिलने के बाद, पुलिस ने चालक से पूछताछ कर मकई के खेत से 50 बोतल शराब की एक बड़ी खेप भी बरामद की है. इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है.

Jhajha liquor seizure: झाझा-बोड़वा मुख्य सड़क पर मंगलवार को पुलिस की वाहन जांच के दौरान शराब तस्करी का मामला सामने आया. शिकरडीह थाना क्षेत्र के दरियो मोड़ के समीप पुलिस ने एक चारपहिया वाहन से पांच बोतल शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद चालक की निशानदेही पर गणेशाडीह गांव के मकई खेत में छिपाकर रखी गयी 50 बोतल शराब भी बरामद की गयी.

पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है. पुलिस अब उन लोगों की तलाश में जुटी है, जिनके नाम पूछताछ के दौरान सामने आये हैं.

झारखंड से शराब लाने की मिली थी सूचना

शिकरडीह थानाध्यक्ष क्षेबर राम के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की खेप झाझा-बोड़वा मुख्य सड़क के रास्ते लाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दरियो मोड़ के पास वाहन जांच शुरू की.

इसी दौरान जेएच08बी-6784 नंबर का एक चारपहिया वाहन वहां पहुंचा. पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की. पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया.

वाहन से मिली पांच बोतल शराब

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को पांच बोतल शराब मिली. इसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. चालक ने अपना नाम सरिया निवासी बबलू मुर्मू बताया.

पूछताछ के दौरान पुलिस को शराब की एक और खेप के बारे में जानकारी मिली. चालक की निशानदेही पर पुलिस टीम गणेशाडीह गांव पहुंची और वहां मकई के खेत में तलाशी ली.

मकई के खेत में छिपाकर रखी थी शराब

तलाशी के दौरान मकई के खेत में छिपाकर रखी गयी 50 बोतल शराब बरामद की गयी. पुलिस के अनुसार, शराब को खेत में छिपाकर रखा गया था, ताकि जांच एजेंसियों की नजर से बचाया जा सके.

एक वाहन से पांच बोतल और खेत से 50 बोतल शराब बरामद होने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गयी थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी.

तीन शराब कारोबारियों की तलाश

थानाध्यक्ष क्षेबर राम ने बताया कि पूछताछ के दौरान करहरा निवासी बबलू कुमार और सुनील यादव तथा बोड़वा निवासी छोटकू यादव के नाम सामने आये हैं. पुलिस के अनुसार, तीनों शराब की बिक्री से जुड़े हैं.

पुलिस तीनों आरोपितों की तलाश कर रही है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

Jhajha liquor seizure: पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

झाझा-बोड़वा मुख्य सड़क झारखंड की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के कारण पुलिस की निगरानी में रहती है. वाहन जांच के दौरान शराब की खेप पकड़े जाने से पुलिस की कार्रवाई तेज होने के संकेत मिले हैं. अब जांच का मुख्य बिंदु यह है कि बरामद शराब की सप्लाई कहां से हुई और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

बरामद शराब व जब्त वाहन | Prabhat Khabar Network

Also Read: Patna Student Protest : वाटर कैनन के सामने शैंपू लगाकर प्रदर्शनकारियों का 'रेन डांस', हंगामा-लाठीचार्ज में महिला पुलिसकर्मी-छात्रा घायल

Also Read: 'प्लीज छोड़ दीजिए सर', ट्रेनी डीएसपी के थप्पड़ मारने के बाद पुलिसकर्मी के पैरों में गिरा छात्र, देखें तस्वीरें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतांबर सिंह

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >