दुकान का ताला तोड़ कर डेढ़ लाख के आभूषण की चोरी

नगर क्षेत्र के बाजार स्थित सौरव एंड गौरव ज्वेलर्स के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर गुरुवार की रात चोरों ने लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामानों की चोरी कर ली.

सिकंदरा. नगर क्षेत्र के बाजार स्थित सौरव एंड गौरव ज्वेलर्स के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर गुरुवार की रात चोरों ने लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामानों की चोरी कर ली. सौरभ एंड गौरव ज्वेलर्स के मालिक सुरेंद्र प्रसाद वर्मा शुक्रवार की सुबह करीब 5:00 बजे अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले. इस दौरान उन्होंने दुकान का ताला टूटा हुआ पाया. चोरी की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी. पीड़ित व्यवसायी के द्वारा घटना सूचना सिकंदरा थाने को दी गयी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. इस संबंध में जानकारी देते हुए सुरेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि दुकान के ताले को तोड़कर चोरों ने दुकान में रखे करीब 9 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी एवं नगदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपए के समान की चोरी कर ली. चोरी की घटना को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर सुरेंद्र प्रसाद वर्मा के द्वारा सिकंदरा थाना में आवेदन दिया गया है. आए दिन सिकंदरा में चोरों द्वारा आभूषण दुकानों को निशाना बनाये जाने को लेकर सर्राफा व्यवसायियों में आक्रोश देखा जा रहा है. करीब 3 माह पूर्व 5 नवंबर 2024 को बगल के ही मां अन्नपूर्णा ज्वेलर्स के दीवार को तोड़कर चोरों ने करीब दो लाख रुपए के आभूषण की चोरी कर ली थी. चोर की सारी हरकत सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद पुलिस अब तक इस कांड का उद्भेदन करने में सफल नहीं हो पायी है. जिससे चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >