जनसुराज नेताओं ने क्षेत्र का किया भ्रमण

जनसुराज के नेताओं ने चकाई में तीसरी बिहार बदलाव यात्रा की शुरुआत की.

सरौन. जनसुराज के नेताओं ने चकाई में तीसरी बिहार बदलाव यात्रा की शुरुआत की. बिहार बदलाव यात्रा की शुरुआत प्रखंड कार्यालय के समक्ष बाबा साहब भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर पूर्व प्रत्याशी सह प्रखंड अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिन्हा, प्रखंड युवा अध्यक्ष रंजीत वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल सिंह, प्रिंस कुमार पांडेय,जिला प्रभारी बलजीत सिंह बिट्टू,चकाई विधानसभा प्रभारी रामाकांत पासवान ने माल्यार्पण कर किया. वहीं डॉ धर्मेंद्र सिन्हा ने कहा कि जन सुराज पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में बिहार में व्यवस्था परिवर्तन के लिए बिहार बदलाव यात्रा निकाली जा रही है. वहीं कार्यक्रम में रंजीत वर्मा, राहुल सिंह, प्रिंस कुमार पांडेय, रामाकांत पासवान, दिनेश कुमार ने लोगों को संबोधित किया. इस दौरान चकाई प्रखंड के मानाकोला, अम्माटांड़, घोरमो, झगरूडीह, बालागोजी,पेटरपहड़ी, लीलूडीह, तीनघारा, चकाई बाजार, रघुसार, बैजा, गंगारायडीह, महेशापत्थर, चहबच्चा, धमना, लगमा, दुम्मा, बूढीखार, पोझा, कर्माकोला, जोगिया, चतरी, कोंझी, सुग्गीगम्हार, बाराकोला,बथना कोला, रहिमा, शुकलबथान, गेहुंसा, रहिमा, चंदनिया, रंगीनियां, केंचुआ, देवापहाड, छोवाकुरा, पंचकठीया, हरदीतरी, नन्हीया, सिकठीया, गोरदाहा, महुकुडा, छाताटांड, बेलखरी, हरणी, खेरशाला ,चिहरा, बेला और विशनपुर गांव का भ्रमण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >