जमुई की टीम ने मुंगेर की टीम को किया पराजित

अंगिका जोन के रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का खेला गया नौवां मैच

झाझा. रेलवे चांदमारी मैदान में खेले जा रहे अंगिका जोन के रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का नौवां मैच मुंगेर व जमुई के बीच खेला गया. इसमें जमुई ने टॉस जीतकर निर्धारित 50 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 198 रन बनाये. इसमें कृष्णा ने 87 रन और मो तौफ़ीक़ ने 24 रनों और प्रियांशु 19 रनों का योगदान दिया. मुंगेर की ओर से दिवव्यांशु ने 3 और प्रतीक व रजनीश ने 2-2 विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम 48.5 ओवर में सभी विकेट खो कर सिर्फ 183 रन ही बना पायी. बल्लेबाज रजनीश ने 49, असरफ ने 36 रन और प्रतीक ने 23 रनों की पारी खेली. जमुई के बादल ने 3 विकेट झटके, ईशांत और अभिषेक ने 2 -2, प्रदीप ने 1 विकेट झटके. इस प्रकार जमुई ने मैच 15 रनों से जीत लिया. जमुई के कृष्णा को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार रेलवे एसएससी इलेक्ट्रिकल के अनिल पासवान की ओर से दिया गया. जिला क्रिकेट संघ के सचिव इमरान अख्तर खान, संयुक्त सचिव डॉ राकेश सिंह, गौरीशंकर पाल, मो जावेद, मयंक मेहता, राहुल सिंह, अमित पासवान, शशि रावत समेत कई लोगों ने बताया कि अंपायर की भूमिका राजेश कुमार और सुनील कुमार सिंह ने निभायी. स्कोरर की भूमिका सुमन कुमार और शुभम सिंह निभायी. टूर्नामेंट का अंतिम मैच 10 अप्रैल को लखीसराय बनाम जमुई खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >