Jamui Sadar Hospital Update: जमुई सदर अस्पताल में सोमवार को पुरुष ओपीडी, महिला ओपीडी, आर्थो, आई, डेंटल और इमरजेंसी सहित सभी प्रमुख विभागों में डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी गयी है. अस्पताल में अलग-अलग पालियों में विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं शहर में बिजली से जुड़ी समस्या होने पर उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है.
पुरुष ओपीडी से लेकर सर्जरी तक डॉक्टर तैनात
पुरुष ओपीडी में पहली पाली में डॉ खुबाईब आलम मरीजों को देखेंगे, जबकि दूसरी पाली में डॉ सौरव सिंह की ड्यूटी लगायी गयी है. हड्डी रोग यानी आर्थो ओपीडी में डॉ विशाल आनंद अपनी सेवा देंगे. आंख से जुड़ी समस्याओं के लिए आई ओपीडी में डॉ थनीष कुमार उपलब्ध रहेंगे.
डेंटल ओपीडी में डॉ सौरव सुमन, मेंटल ओपीडी में डॉ शुभम घोष और टीबी ओपीडी में डॉ मनीष कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. बच्चों से संबंधित बीमारियों के लिए पीडिया ओपीडी में डॉ शैलेन्द्र कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है. वहीं सर्जन ओपीडी में डॉ मृत्यूजंय कुमार मरीजों को देखेंगे.
ऑपरेशन थिएटर और ब्लड बैंक में भी व्यवस्था मजबूत
आई ओटी में डॉ गौरव हेंब्रम और जेनरल ओटी में डॉ एजाज अहमद की तैनाती की गयी है. पैथोलॉजी विभाग में डॉ मोनिका रंजन, ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज और एनसीडी विभाग में डॉ संजय राम सेवाएं देंगे. एसएनसीयू में डॉ प्रितम प्रिया और दूसरी पाली में डॉ अमित रंजन मौजूद रहेंगे.
इमरजेंसी और महिला ओपीडी में तीन पालियों की व्यवस्था
इमरजेंसी कक्ष में पहली पाली में डॉ नवीनचंद्र गुप्ता, दूसरी पाली में डॉ जीके सुमन और तीसरी पाली में डॉ अंशुल अनुराग की ड्यूटी लगायी गयी है. महिला ओपीडी में पहली पाली में डॉ स्निग्धा, दूसरी पाली में डॉ नम्रता सिन्हा और तीसरी पाली में डॉ श्वेता सिंह मरीजों का इलाज करेंगी.
एनेस्थीसिया विभाग में पहली पाली में डॉ मनीष कुमार, दूसरी पाली में डॉ अजीत कुमार और तीसरी पाली में डॉ रघुनंदन कुमार तैनात रहेंगे.
Also Read: जीतनराम मांझी की समधन के काफिले पर हमला, बाल-बाल बची ज्योति मांझी, जानिए क्या है पूरा मामला…
