ट्रैक्टर-पिकअप की आमने-सामने टक्कर में मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल

Jamui Road Accident: मृतक की पहचान लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहदीनगर गांव निवासी 61 वर्षीय शोभी मांझी के रूप में हुई है. वहीं हादसे में नूनलाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट:

Jamui Road Accident:सिकंदरा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा उस समय हुआ जब मकान ढलाई का काम कर लौट रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आ गया. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

मृतक की पहचान लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहदीनगर गांव निवासी 61 वर्षीय शोभी मांझी के रूप में हुई है. वहीं हादसे में नूनलाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

काम खत्म कर घर लौट रहे थे मजदूर

जानकारी के अनुसार मोहदीनगर गांव के करीब 10 मजदूर अलीगंज प्रखंड के खैरा गांव में मकान ढलाई का कार्य करने गए थे. देर रात सभी मजदूर ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान सिकंदरा पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई.टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पर सवार मजदूर सड़क पर गिर पड़े. हादसे में शोभी मांझी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नूनलाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. ट्रैक्टर पर सवार अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए.

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. लोगों ने पिकअप वाहन को रोक लिया और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घायल मजदूर को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. गुरुवार सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. साथ ही जब्त वाहन और चालक के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप वाहन की रफ्तार काफी तेज थी. प्रारंभिक जांच में लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाना हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है. यह दुर्घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता को रेखांकित करती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >