जय श्रीराम-जय हनुमान के उद्घोष से गूंजा जमुई

हनुमान जयंती पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने निकाली शोभायात्रा

जमुई. हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा शहर के पुरानी बाजार स्थित श्रीरामकृष्ण गोशाला में राम भक्त हनुमान की आरती के उपरांत निकाली गयी. शोभायात्रा गौशाला परिसर से निकलकर पुरानी बाजार, थाना चौक, सब्जी मंडी, अटल बिहारी चौक, महाराजगंज चौक, यूको बैंक चौक से होते हुए पूरे बाजार क्षेत्र से गुजरी. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम, जय हनुमान के नारे लगाते रहे. शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर भगवा रंग में रंग गया. शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पर श्रद्धालुओं के लिए नींबू पानी तथा शरबत का इंतजाम किया गया था. शोभायात्रा में मुख्य रूप से शामिल भाजपा नेता विकास प्रसाद सिंह, विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर गुप्ता, बजरंग दल के कुंदन यादव, उपेंद्र कुमार, शुभम कुमार, भाजपा नेता कार्तिक वर्मा, धनंजय राम, निशि साह, राजा कुमार सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >