विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Jamui news: वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमुई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी, जिला विधिज्ञ संघ के पदाधिकारी, अधिवक्ता तथा न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे.

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह के नेतृत्व में चला अभियान, न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने लगाया पौधा

जमुई से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

Jamui news: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को व्यवहार न्यायालय, जमुई परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमुई संदीप सिंह ने किया. इस दौरान न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया.

वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमुई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी, जिला विधिज्ञ संघ के पदाधिकारी, अधिवक्ता तथा न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे.

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वृक्षों से ही मानव जीवन के लिए आवश्यक प्राणवायु प्राप्त होती है और इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है.

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए अभी से ठोस प्रयास करने होंगे. साथ ही बच्चों और युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाने पर भी बल दिया.

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी ने भी सक्रिय सहयोग किया. वहीं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण शिव हरे, सुधीर सिन्हा, प्रभात कुमार श्रीवास्तव, रत्नेश्वर कुमार सिंह, अमित कुमार, महेश्वर दुबे एवं अमोद कुमार सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे.

इसके अलावा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिलीप कुमार राय, एसीजेएम प्रथम गौतम कुमार तथा चंद्र बोस कुमार सिंह समेत अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

कार्यक्रम के अंत में सभी न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भागीदारी ही आने वाले समय में पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने का सबसे प्रभावी माध्यम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >