जखड़ा गोलीकांड में पुलिस को सफलता, फरार अभियुक्त रिजवान खान गिरफ्तार

Jamui news: थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि 1 मार्च को जखड़ा गांव में हुई गोलीबारी की घटना में चार लोग घायल हो गए थे. घटना के बाद घायल पक्ष के अरमान खान के बयान पर गांव के ही नुमान खान, शमीम खान, गुरफान खान एवं रिजवान खान के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

सिकंदरा (जमुई) से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

Jamui news: जखड़ा गांव में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में सिकंदरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त रिजवान खान उर्फ नाटो को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की इस कार्रवाई से मामले के अनुसंधान को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि 1 मार्च को जखड़ा गांव में हुई गोलीबारी की घटना में चार लोग घायल हो गए थे. घटना के बाद घायल पक्ष के अरमान खान के बयान पर गांव के ही नुमान खान, शमीम खान, गुरफान खान एवं रिजवान खान के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिजवान खान उर्फ नाटो को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उससे मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के अनुसार इससे पूर्व इस मामले में नामजद अभियुक्त शमीम खान को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. वहीं अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में शामिल सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है.

पुलिस की इस कार्रवाई को जखड़ा गोलीकांड मामले में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. इससे पीड़ित पक्ष को न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >