जमुई में चौरा नदी के पास उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 55 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Jamui Liquor Smuggler Arrested:उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र स्थित चौरा नदी के समीप छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर जांच की गई, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब बरामद हुई.

जमुई से गुलशन कश्यप की रिपोर्ट:

Jamui Liquor Smuggler Arrested: जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान 55 लीटर अवैध चुलाई शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.

उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र स्थित चौरा नदी के समीप छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर जांच की गई, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब बरामद हुई.

गिरफ्तार तस्कर की पहचान लछुआर थाना क्षेत्र के लछुआर वार्ड संख्या-12 निवासी सन्नी कुमार, पिता सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है. पूछताछ में पता चला कि वह लक्ष्मीपुर क्षेत्र से अवैध चुलाई शराब लेकर जमुई की ओर आ रहा था.

उत्पाद विभाग के अनुसार आरोपी के पास से पांच-पांच लीटर क्षमता वाले 11 पाउच बरामद किए गए, जिनमें कुल 55 लीटर अवैध चुलाई शराब भरी हुई थी. टीम ने मौके पर ही शराब को जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

कार्रवाई के दौरान शराब ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >