अगलगी में अनाज, जेवर और साइकिल समेत लाखों की संपत्ति राख

Jamui Fire News: रात में सो रहे परिवार पर टूटा कहर. देखते ही देखते जलकर राख हो गई पूरी गृहस्थी, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई राहत और मुआवजे की गुहार.

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट

Jamui Fire News: जमुई जिले के चकाई प्रखंड अंतर्गत चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के डढ़वा पंचायत स्थित चिहरा ठाड़ी गांव में मंगलवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड में एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई. इस हादसे में अनाज, नगदी, जेवर, कपड़े, साइकिल और जरूरी कागजात समेत करीब एक लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई. घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है.

आधी रात लगी आग, मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार चिहरा ठाड़ी गांव निवासी गंगाधर ठाकुर अपने परिवार के साथ भोजन करने के बाद घर में सो रहे थे. रात करीब 12 बजे अचानक घर से आग की तेज लपटें उठने लगीं. परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया. हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया.

अनाज, जेवर और जरूरी सामान जलकर राख

पीड़ित गंगाधर ठाकुर ने बताया कि अग्निकांड में घर में रखा करीब पांच क्विंटल चावल, तीन क्विंटल गेहूं, नगदी, जेवर, कपड़े, बर्तन, खटिया, चौकी, साइकिल और महत्वपूर्ण कागजात पूरी तरह जल गए. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

Jamui Fire News: आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है. स्थानीय लोगों का अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट अथवा चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण आग लगी होगी. चंद्रमंडीह थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

राहत और मुआवजे की मांग

घटना के बाद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. उन्होंने अंचलाधिकारी, चकाई से शीघ्र जांच कर सरकारी प्रावधानों के तहत राहत सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की. वहीं पीड़ित परिवार ने भी प्रशासन से तत्काल मुआवजा देने की अपील की है, ताकि इस कठिन समय में उन्हें राहत मिल सके.

ALSO READ: ओवरहेड तार में आयी तकनीकी खराबी, जमुई में दो घंटे तक खड़ी रही वंदे भारत समेत दो ट्रेनें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >