साप्ताहिक साइकिल यात्रा से पर्यावरण और फिटनेस का संदेश, 2016 से हर रविवार चल रहा जनजागरूकता अभियान

Jamui Cycle Yatra : भजौर तक निकली साइकिल यात्रा में युवाओं ने दिया ग्रीन लाइफस्टाइल का संदेश, लोगों से बोले- छोटी दूरी के लिए अपनाइए साइकिल

जमुई से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Jamui Cycle Yatra : जमुई में रविवार को आयोजित साप्ताहिक साइकिल यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया. ‘साइकिल यात्रा एक विचार, जमुई’ के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में प्रतिभागियों ने लोगों से अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग करने और प्रदूषण कम करने की अपील की. यात्रा का समापन भजौर गांव में हुआ, जहां जनजागरूकता को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया गया.

प्रखंड परिसर से भजौर तक निकली जागरूकता यात्रा

रविवार सुबह साइकिल यात्रा की शुरुआत प्रखंड परिसर से हुई. इसके बाद प्रतिभागी विभिन्न मार्गों से होते हुए भजौर गांव पहुंचे. यात्रा के दौरान साइकिल चालकों ने नियमित व्यायाम, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया. रास्ते में स्थानीय लोगों ने यात्रियों का स्वागत किया और उनके अभियान की सराहना की.

पर्यावरण बचाने और स्वास्थ्य सुधारने की अपील

यात्रा में शामिल सदस्यों ने कहा कि छोटी दूरी के लिए मोटर वाहनों की बजाय साइकिल का उपयोग करने से प्रदूषण कम होगा और लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा. उन्होंने नागरिकों से नियमित रूप से साइकिल चलाने की आदत विकसित करने की अपील की. प्रतिभागियों ने कहा कि यह अभियान केवल यात्रा नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास है.

2016 से लगातार चल रहा है अभियान

Jamui Cycle Yatra : भजौर गांव में आयोजित संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए संगठन के हरेराम कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 से प्रत्येक रविवार साप्ताहिक साइकिल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह अभियान स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है. उन्होंने सभी साइकिल प्रेमियों, ग्रामीणों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी यात्राओं में भी अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील की.

कई लोगों ने की सक्रिय भागीदारी

साप्ताहिक साइकिल यात्रा में शेषनाथ राय, संदीप रंजन, अजीत कुमार, पवन कुमार, संजय कुमार, हरेराम कुमार सिंह, सुमित कुमार तथा जीविका कर्मी रविन्द्र कुमार सहित कई लोग शामिल हुए. सभी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

ALSO READ: जमुई के डूमरी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 933 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >