पिता के निधन के बाद भाई बना सहारा, अब देश की सेवा करने सरहद पर निकलेंगे जमुई के 22 वर्षीय लव कुश

Indian Army Success Story: पिता की मौत के बाद घर की जिम्मेदारियों और आर्थिक तंगी के बीच बड़े भाई ने निभाया पिता का फर्ज, छोटे भाई ने मेहनत और संघर्ष के दम पर इंडियन आर्मी में हासिल की सफलता.

चकाई, जमुई से पंकज सिंह की रिपोर्ट

Indian Army Success Story: चकाई प्रखंड के छछुड़ीह गांव के 22 वर्षीय लव कुश कुमार ने इंडियन आर्मी में चयनित होकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. बेहद साधारण परिवार और अभावों में पले-बढ़े इस युवा ने कठिन परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए देश सेवा का सपना पूरा किया है. बेटे की सफलता से परिवार की आंखें खुशी से नम हैं, जबकि गांव में जश्न का माहौल है.

पिता के जाने के बाद टूट पड़ा था दुखों का पहाड़

रामचंद्रडीह पंचायत के छछुड़ीह गांव निवासी स्वर्गीय रामदेव राय के निधन के बाद परिवार गहरे संकट में आ गया था. करीब पांच वर्ष पहले बीमारी के कारण पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी अचानक बड़े बेटे पुरुषोत्तम कुमार के कंधों पर आ गई.

आर्थिक तंगी और कठिन हालात के बावजूद परिवार ने हार नहीं मानी और छोटे भाई लव कुश की पढ़ाई और तैयारी जारी रखी.

भाई ने निभाया पिता का फर्ज, छोटे भाई ने पूरा किया सपना

बड़े भाई पुरुषोत्तम कुमार ने अपने छोटे भाई को हर कदम पर सहयोग दिया. उन्होंने न केवल परिवार की जिम्मेदारियां संभालीं बल्कि लव कुश की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में भी पूरा साथ दिया.

आज उसी संघर्ष और मेहनत का परिणाम है कि 22 वर्ष की उम्र में लव कुश का चयन इंडियन आर्मी में हुआ है. उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने अभाव कभी बाधा नहीं बनते.

उत्तराखंड के लिए रवाना होते समय कही दिल छू लेने वाली बात

इंडियन आर्मी में योगदान देने के लिए उत्तराखंड रवाना होने से पहले लव कुश कुमार ने कहा कि अब मातृभूमि की सेवा ही उनका सबसे बड़ा धर्म है. उनके इस संकल्प ने गांव के युवाओं में भी देश सेवा का जज्बा पैदा किया है.

Indian Army Success Story: मां और बहनों की आंखों में खुशी के आंसू

बेटे की सफलता से मां सविता देवी, बड़ी बहन प्रतिमा और छोटी बहन प्रीति की आंखें खुशी से भर आईं. परिवार के लिए यह पल वर्षों के संघर्ष और त्याग का परिणाम है.

गांव में जश्न, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

लव कुश की सफलता के बाद पूरे छछुड़ीह गांव में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, धैर्य और लगन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. गांव के कई युवाओं ने उन्हें अपनी प्रेरणा बताते हुए देश सेवा का संकल्प लिया है.

ये भी पढ़े : बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे बांग्लादेशी दंपती बांका के जमदाहा ठाकुरबाड़ी से गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >