सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया उद्घाटन

प्रखंड क्षेत्र के झाझा- सोनो मुख्य सड़क अवस्थित मणिकुरा के पास हो रहे श्रीश्री 1008 शिवशक्ति महारुद्र यज्ञ में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया.

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के झाझा- सोनो मुख्य सड़क अवस्थित मणिकुरा के पास हो रहे श्रीश्री 1008 शिवशक्ति महारुद्र यज्ञ में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख बादमियां देवी ,पूर्व मुखिया व सामाजिक कार्यकर्ता भोला यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रदेव यादव ,थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता गौरव सिंह राठौड़ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बादमियां देवी ने कहा कि यह यज्ञ स्थल वर्षों से विरान था .एक बार फिर से हरा भरा हो गया है. उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए शांतिपूर्वक बैठकर यज्ञ में हो रहे रासलीला, रामलीला व सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या का आनंद लें. मौके पर गौरव सिंह राठौड़, थानाध्यक्ष संजय सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि यह स्थल अत्यंत धार्मिक है. इसमें लोग सामाजिक समरसता के कार्य करें .मौके पर रविंद्रनंद विवेक ,पंकज नंद विवेक ,प्रिंस कुमार ,सोनू कुमार, अरुण यादव समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >