किसानों को अब गांव में ही मिल जायेगा खाद-बीज और यंत्र

प्रखंड अंतर्गत ढोढरी पंचायत के पिपराबांक में कृषि उद्यमी सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया. जीविका विशेषज्ञ सुमित कुमार सिन्हा और सामुदायिक समन्वयक श्रवण कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया.

पिपराबांक में कृषि उद्यमी सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन प्रतिनिधि, सोनो प्रखंड अंतर्गत ढोढरी पंचायत के पिपराबांक में कृषि उद्यमी सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया. जीविका विशेषज्ञ सुमित कुमार सिन्हा और सामुदायिक समन्वयक श्रवण कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया. इस केंद्र के खुलने से किसानों को अब खाद, बीज और कृषि यंत्र गांव में ही आसानी से मिलेंगे साथ ही पैसे निकासी की सुविधा भी यहीं से मिलेगी. केंद्र का संचालन जीविका समूह की सुजीता कुमारी करेंगी. वे किसानों को फसल उत्पादन में तकनीकी सहयोग भी देंगी. इसके लिए उन्हें जीविका के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया है. केंद्र के उद्घाटन के मौके पर पंकज कुमार, गुलशन कुमार, जितेंद्र कुमार, सत्यनारायण मंडल समेत दर्जनों जीविका दीदियां और ग्रामीण मौजूद थे. विदित हो कि जीविका की ओर से सभी पंचायतों में कृषि उद्यमी सेवा केंद्र शुरू किए जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >